पिथौरा : सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम खुटेरी के पास सड़क हादसे में bike सवार की दर्दनाक मौत हो गयी. ग्राम अरण्ड निवासी मृतक के बेटे सुंदरमणी चौहान ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 29 मई को सुंदरमणी के पिता विश्राम चौहान (45) अपने मोटर सायकल टीवीएस विक्टर क्रमांक CG 06 GN 3497 से सुबह करीबन 07-08 राजमिस्त्री काम करने पिथौरा गया था.
काम करने के बाद वापस शाम करीबन 07-08 बजे घर जा रहा था. ग्राम खुटेरी के आगे रोड किनारे पहुंचा था तभी कोई अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर विश्राम चौहान के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे वह घायल अवस्था में रोड़ किनारे पड़ा था. उसे ईलाज के लिए सीएचसी पिथौरा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक के बेटे ने 30 मई को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.