बसना : योगेश ने वृक्षों की कटाई से होने वाले नुकसान को बताते... - CG Sandesh

बसना : योगेश ने वृक्षों की कटाई से होने वाले नुकसान को बताते हुए लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील की

बसना विकासखंड के ग्राम मोहगांव निवासी योगेश कुमार बढ़ाई ने लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील की है. उन्होंने इस सम्बन्ध में एक लेख लिखा है. अपनी लेख में उन्होंने वृक्षों की कटाई से होने वाले नुकसान को बताते हुए लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील की है.

उन्होंने अपनी लेख में लिखा है - वर्तमान परिवेश में पेड़ पौधों की अंधाधुन्ध कटाई हो रही है जिसमें बड़े-बड़े पेड़ समाप्त होने के कगार पर हैं जिसके फलस्वरूप मौसम में परिवर्तन देखने को मिलता है जैसे सही ढंग से वर्षा ना होना, भूस्खलन, भूकंप, सुखा, बादल फटना, ग्लोबल वार्मिग, भीषण गर्मी आदि समस्याओं से वर्तमान परिवेश जूझ रहा है.

हम सब हम सब जानते हैं की पेड़ पौधे ही इन सभी समस्याओं का समाधान करते हैं जैसे बर्फीले मेघों को आकर्षण करना, भूस्खलन को रोकना, शीतल शीतल छाया देना फिर भी हम वृक्षारोपण या पेड़ पौधों के संरक्षण पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे अगर वर्तमान में हम गंभीर नहीं होंगे तो भविष्य और कष्टप्रद होगा यह दुख का विषय है कि यह सब हम जानते हैं पर मानने को तैयार नहीं है जैसे हर इंसान जानता है की एक दिन उसकी मृत्यु निश्चित ही होनी है पर मानने को तैयार नहीं ।

आज के दौर में जिधर देखो उधर रवि फसल धड़ल्ले से हो रहा है और फसल कटाई के पश्चात बचे अवशेष को आग के हवाले कर दिया जाता है जिससे बहुत से बड़े-बड़े पेड़ पौधे झुलस जाते हैं तथा छोटे एवं मध्यम पेड़ पौधे जलकर खाक हो जाते हैं और हमारे प्रकृति को पेड़ पौधों की कमी का नुकसान हो रहा है साथ ही मवेशियों के लिए चारा मिलना मुश्किल होते जा रहा है जो एक चिंतनीय विषय है.

हमें प्रकृति कितना कुछ देती है लेकिन हम प्राकृति को केवल नुकसान ही पहुंचा रहे है इसीलिए हमे प्रकृति के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। जिससे कई जान मॉल की हानि होती है। समय रहते हम सुधार नहीं करेंगे तो भविष्य अंधकार हो जायेगा। स्वच्छ हवा,पानी की कल्पना भी नहीं कर सकते। अभी भी समय है इस सभी समस्याओं को एकमात्र उपाय वृक्षारोपण है। हम वृक्षारोपण करके इन सभी प्राकृतिक आपदाओ से बचा जा सकता है।


अन्य सम्बंधित खबरें