सिंघोड़ा : आम बीनने जा रहे व्यक्ति को डंडे से पीटकर किया घायल - CG Sandesh

सिंघोड़ा : आम बीनने जा रहे व्यक्ति को डंडे से पीटकर किया घायल

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बांजीबहाल में आम बीनने जा रहे व्यक्ति को आरोपी ने डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. रोड़ किनारे पड़े घायल को भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 30 मई को सुबह हीरालाल का बडा भाई भास्कर विशाल आम बिनने के लिए अपने खेत मे गया था तथा हीरालाल अपने घर मे था. गांव के सतीस साहू और निर्मल विशाल आकर हीरालाल को बताये कि हम लोग आम बिनने के लिए जा रहे थे तब रोड किनारे रास्ता मे भास्कर विशाल को गांव का डिग्रीलाल विशाल डण्डा से मारपीट कर रहा था.

सतीस साहू और निर्मल विशाल को देखने के बाद वह डण्डा फेंककर वहां से भाग गया है. हीरालाल ने जाकर देखा तो उसका बडा भाई भास्कर विशाल रोड किनारे पडा हुआ था, उसके सिर मे एवं बांये हाथ, पीठ, दोनो पैर, तथा शरीर के अन्य जगहो मे चोट लगकर खून निकल रहा था, उसे उठाकर निजी वाहन से सरकारी अस्पताल सरायपाली इलाज के लिए ले जाया गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डिग्रीलाल विशाल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें