महासमुंद : बसना सहित जिले के 7 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जनजाती... - CG Sandesh

महासमुंद : बसना सहित जिले के 7 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जनजातीय खेल प्रतियोगिता हेतु चयन

महासमुन्द : खेलो इंडिया रूरल एंड इंडिजीनियस नेशनल गेम्स 2023 का आयोजन कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, भुनेश्वर के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिनांक 09 से 12 जून 2023 तक आयोजित किया जा रहा हैं। राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में अनुसूचित जनजातीय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 खेलों ( तीरंदाजी, फुटबॉल, एथेलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, रग्बी, स्विमिंग, वॉलीबॉल, योगासन) में प्रतियोगिताएं 09 जून से 12 जून तक आयोजित किया जा रहा हैं। जिसका खेल विभाग बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय चयन ट्रायल दिनांक 25 मई को बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में आयोजित किया गया। जिसमें खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिले से तीरंदाजी, रग्बी, फुटबॉल एवं योगासन में खिलाड़ी शामिल हुए। 

चयन ट्रायल पश्चात् राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु खेल विभाग बिलासपुर द्वारा खिलाड़ियों की सूची जारी किया गया हैं, जिसमें जिले के 07 खिलाड़ियो का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिसमें रग्बी बालक में लोक सिंह दीवान आमकोनी बागबाहरा, प्रवीण कुमार ध्रुव कराडीह तुमगाँव, फुटबॉल में हितेश ध्रुव, योगा बालक में विनय भोई खटखटी बसना, देवेंद्र कुमार खल्लारी बागबहरा, योगा बालिका में मनीषा नेताम करनापाली लंबर एवं फगेश्वरी दीवान साल्हेभाठा तमोरा शामिल हैं। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, सीईओ जिला पंचायत एस आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय सहित जिला अधिकारियों ने बधाई दी हैं। जनपद सद्स्य रमाकांत ध्रुव, डॉ. सुनील कुमार भोई, सत्य नारायण, वेद प्रकाश दीवान, जगदीश धीवर, यशवंत ठाकुर, तोरण यादव इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें