महासमुंद : मानसून में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित
महासमुन्द : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी के निर्देशानुसार मानसून 2023 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना कार्यालय कलेक्टर महासमुंद के कक्ष क्रमांक 20 में की गई है। नियंत्रण कक्ष 01 जून से क्रियाशील हो जाएगा। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नेहा भेडिया, डिप्टी कलेक्टर (प्रभारी अधिकारी राहत कोष) व सहायक नोडल अधिकारी संजय कुमार सेलके, प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा को बनाया गया है।
बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07723-223305 व email-msamund.cg@nic.in है। यह नियंत्रण कक्ष जिले में वर्षाकाल शुरू होने से समाप्ति तक 24 घंटे संचालित रहेगा। साथ ही नियंत्रण कक्ष के सफल संचालन के लिए कर्मचारियों की तीन पाली में ड्यूटी लगाई गई है।