बुजुर्ग महिला की खेत में मिली अधजली लाश - CG Sandesh

बुजुर्ग महिला की खेत में मिली अधजली लाश

बालोद. अरौद गांव में देर शाम घर से निकली बुजुर्ग महिला की जली हुई लाश मिली है. बताया जा रहा है कि खेत में पराली जलाते वक्त बुजुर्ग महिला आग की चपेट में आई है जिससे उसकी मौत हो गई. बुजुर्ग महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक बुजुर्ग का नाम बुधनतींन बाई बताया जा रहा है

जो गुरुवार शाम अपने घर से खेत जाने के लिए निकली थी. आज सुबह उसकी लाश मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना बालोद पुलिस को दी. जिसके बाद बालोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्प्ष्ट हो पाएगा कि घटना की असली वहज क्या है ?

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र यादव ने बताया कि बुजुर्ग महिला की अधजली लाश मिली है. खेत मे पलारी जलाते वक्त आग की चपेट में आई हैं. घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें