बसना : अस्पताल के पार्किंग से फार्मासिस्ट की मोटर सायकल चोरी
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी खगेश कुमार सोनी ने मोटरसायकल चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. खगेश ने अपनी शिकायत में बताया है की वह अग्रवाल नसिंग होम बसना में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है.
27 मई को सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी में आया था. वह अपनी मोटर सायकल सीबी साईन होण्डा क्रमांक CG 06 GN 4279 को वाहन पार्किंग स्थल मे खडी कर अपनी ड्यूटी में चला गया.
डियूटी के बाद घर जाने के लिए शाम करीबन 6 बजे अपनी वाहन को पार्किंग स्थल में देखा तो नही था. आसपास के लोगों से पूछताछ किया कहीं पता नहीं चला तो उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
31 मई को मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें