महासमुंद : खड़ी ट्रक से टकराई हाइवा, ट्रक चालक के खिलाफ केस द... - CG Sandesh

महासमुंद : खड़ी ट्रक से टकराई हाइवा, ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ारी के राठी पेट्रोल पंप के पास NH 353 रोड़ पर खड़ी ट्रक से हाइवा टकरा गयी. पुलिस ने शिकायत के बाद लापरवाहीपूर्वक तथा बिना किसी पार्किंग लाईट जलाए ट्रक खड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मई की रात वाहन ट्रक क्र. CG 09 JD 4940 का चालक अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक तथा बिना किसी पार्किंग लाईट एवं संकेतक के बीच सड़क में खड़ा रखा था. जिसके कारण से हाईवा वाहन क्र. CG 04 HS 2274 उक्त ट्रक क्र. CG 09 JD 4940 के पीछे टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना से हाईवा के चालक के सिर, पैर, जबड़ा में चोट आया है, उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर श्रेयांश हास्पिटल रायपुर में उसका ईलाज चल रहा है.

मामले की शिकायत मनप्रीत सिंह बल ने थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 283-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें