महासमुंद : खेत में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार
महासमुन्द पुलिस ने 30 मई को 6 जुआरिओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग शेरगांव पेट्रोल पंप के सामने ग्राम सेरगाॅव के खेत में ताश के 52 पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है. सूचना के बाद सायबर सेल एवं थाना कोतवाली महासमुंद के संयुक्त टीम एवं गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम शेरगाॅव के खेत में जाकर रेड कार्यवाही किया गया.
पुलिस ने रवि साहू पिता अनिल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 नडिमोड घोडारी महासमुंद, सुमन साहू पिता लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नं. 26 महासमुंद, कमल चंद्रकार पिता भुखाउ राम चंद्रकार उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 28 मौहरीभाटा महासमुंद, हेमन्त निषाद पिता गोवर्धन निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी लाफिन खुर्द महासमुंद, सोहन लाल साहू पिता विशाल राम साहू उम्र 42 वर्ष ग्राम शेर महासमुंद तथा देवप्रकाश साहू पिता दिनेश साहू उम्र 23 वर्ष निवासी लाफिन खुर्द महासमुंद को गिरफ्तार किया.
आरोपियों के संयुक्त कब्जे से नगदी रकम 149400 रूपये एवं 06 नग मोबाईल कीमती 42000 रूपये, 04 नग मो0सा0 कीमती 75000 रूपये, जुमला कीमती 266400 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध 207/23 धारा छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की संशोधित धारा 3(2) के तहत् कार्यवाही की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महासमुन्द मंजूलता बाज के निर्देशन मे थाना प्रभारी महासमुन्द निरीक्षक अशोक वैष्णव ,सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, प्रआर चितरंजन साहू, मिनेश ध्रुव आर. रवि यादव, अभिषेक सिंह, विकाश चंद्राकर, कामता आवडे, विजय जांगड़े, संतोष सावरा, चंपलेश ठाकुर, मुकेश चंद्राकर, छत्रपाल सिन्हा, सौरभ तोमर, लाला राम कुर्रे का विशेष योगदान रहा।