सरायपाली : अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पहला मामला ग्राम लोहरीनडीपा का है, जहाँ 31 मई को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने ग्राम लोहरीनडीपा पहुंचकर रेड कार्यवाही कर मुकेश साहू पिता बिहारू साहू उम्र 32 वर्ष निवासी लोहरीनडीपा को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर पॉलीथीन में 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरी हुई किमती 2 हज़ार रूपये को जप्त किया गया.

वहीं दुसरा मामला ग्राम आंवलाचक्का का है. 31 मई को पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर रोड़ के पास बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ मंशाराम बरिहा पिता मंगलू बरिहा उम्र 32 वर्ष निवासी आंवलाचक्का को गिरफ्तार किया.

आरोपी मंशाराम बरिहा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर पॉलीथीन में 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरी हुई किमती 2000 रूपये जप्त किया गया.
दोनों आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से 31 मई को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी की सूचना मौके पर परिजनों को दिया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 0/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें