सरायपाली में खुला अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय
मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल
विधायक किस्मत लाल नंद ने किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात के दौरान सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी। जिनमें सरायपाली में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय की भी घोषणा की। जिसका आज शुभारम्भ हो गया। मुख्यमंत्री की यह घोषणा भी पूरी हो गई। 
विधायक सरायपाली किस्मत लाल नंद ने अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय का शुभारम्भ किया। विधायक नंद ने कहा कि मुख्यमंत्री जब भेंट मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणा की थी। यहां के जनता ने सरायपाली को जिला बनाने भी मांग की थी। मुख्यमंत्री ने सरायपाली में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। जिसका आज शुभारम्भ हुआ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय खुलने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में और तेजी आएगी। अब लोगों को अपने राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए दूर महासमुंद जाना नहीं होगा। उनके प्रकरणों का यहीं निराकरण हो जाएगा। अपर कलेक्टर का प्रभार श्री दुर्गेश कुमार वर्मा देखेंगे।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज के दिन को हर्ष का दिन बताया और कहा कि मुख्यमंत्री के घोषणा पर आज यह कार्यालय खुला है। जिसका शुभारम्भ हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बहुत से राजस्व प्रकरण और राजस्व न्यायालय प्रकरण का निराकरण यहीं से हो जाएगा। इससे लोगों को काफी सहुलियत और सुविधा होगी। उन्हें अपने प्रकरणों के निराकरण हेतु महासमुंद नहीं आना होगा। काम में भी तेजी आएगी। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, एसडीएम सरायपाली हेमंत रमेश नंदनवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नागरिक गण उपस्थित थे। यह कार्यालय सरायपाली के अनुविभागीय (राजस्व) परिसर में स्थित है।