बसना : आबकारी एक्ट के तहत दो पर हुई कार्रवाई - CG Sandesh

बसना : आबकारी एक्ट के तहत दो पर हुई कार्रवाई

बसना थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गाँवों में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत दो लोगों पर कार्रवाई की है. पहला मामला चौकी भंवरपुर क्षेत्र का है. पुलिस को मुखबीर से मोबाईल के माध्यम से सूचना मिला कि ग्राम बिजराभांठा गाडा पारा में एक व्यक्ति अपने बाडी में बिक्री वास्ते अवैध रूप से महुआ शराब छुपा कर रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ग्राम बिजराभांठा पहुंची और आरोपी लकेश्वर गाडा उर्फ चुनुमुनु पिता बुढवा गाडा उम्र 60 साल निवासी बिजराभांठा को पकड़ा. उक्त व्यक्ति के द्वारा अपने बाडी में छुपा कर रखे एक दो लीटर वाली हरे रंग की प्लास्टिक बॉटल में भरा करीबन 02 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 2000 एमएल कीमती 400 रूपये जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.

वहीं दुसरे मामले में पुलिस ने ग्राम जटाकन्हार में रेड कार्रवाई कर ओमप्रकाश भास्कर पिता हृदय सिंग भास्कर उम्र 26 साल निवासी जटाकन्हार को पकड़ा. उसके कब्जे से घर के पीछे में रखे एक 02 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरी हुई 02 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी ओप्रकाश भास्कर का कृत्य अपराध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें