सांकरा : तीन ट्रकों में हादसे के बाद आग लगने से हुई थी ड्राई... - CG Sandesh

सांकरा : तीन ट्रकों में हादसे के बाद आग लगने से हुई थी ड्राईवर की मौत, FIR दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चैनडीपा के पास NH 53 रोड़ पर तीन ट्रकों में हादसे के बाद भीषण आग लग गयी. आग की चपेट में आने से एक ड्राईवर की मौके पर ही मौत हो गयी. ग्राम मनकदिहा थाना देवरी जिला गिरीडीह (झारखंड) निवासी निवासी गफ्फुर अंसारी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मई को गफ्फुर अंसारी अपने ट्रक क्रमांक WB19 J 9317 में पेंट लोड कर कलकत्ता से रायपुर के लिए निकला था. 1 जून को रात करीब 12:30 बजे गफ्फुर अंसारी ट्रक चलाते हुए NH 53 ग्राम चैनडीपा जरहा पुलिया के पास पहूंचा था. गफ्फुर अंसारी के आगे-आगे ट्रक क्रमांक CG 08 AA 6921 का चालक सद्दाम हुसैन अपने ट्रक को तेज रफ्तार से जा रहा था. पीछे-पीछे गफ्फुर अंसारी अपने ट्रक को लेकर जा रहा था. जरहा पूल के पास पहले से रोड किनारे खडे ट्रेलर क्रमांक NL 01 AG 3615 को सद्दाम हुसैन अचानक ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे पीछे-पीछे आ रही गफ्फुर अंसारी की ट्रक टकरा गयी, जिससे तीनो ट्रको में अचानक आग लग गयी.

आग लगने के बाद गफ्फुर अंसारी अपने ट्रक के कंडेक्टर साईड से कुदकर जान बचाया. ट्रक क्रमांक CG 08 AA 6921 का चालक सद्दाम हुसैन अपने ट्रक के अंदर ही सामने का हिस्सा क्षतिगस्त होने से अंदर फंसा था. सद्दाम हुसैन को रोड में चलने वाले वाहन चालक निकालने का प्रयास किए टायर एवं डिजल टेंक फटने से आग काफी तेज होने से बचाव नही कर पाये.
मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड के आने के बाद राहत बचाव किया गया तब ट्रक के केबिन अंदर घुसकर देखा गया तो सद्दाम हुसैन का शरीर आग से जलकर खाक हो चुका था. शरीर के कुछ मांस व हड्डी के टुकडे मिले काफी तलाश किया गया लेकिन मृतक के शरीर का कोई अन्य भाग नहीं मिला मृतक सद्दाम हुसैन द्वारा लापरवाही पूर्वक स्वंय एक्सीडेंट किया गया है, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मृतक सददाम हुसैन के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें