खल्लारी : चखना ठेला में शराब पिलाने वाला गिरफ्तार - CG Sandesh

खल्लारी : चखना ठेला में शराब पिलाने वाला गिरफ्तार

खल्लारी पुलिस ने चखना ठेला में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 1 जून को मुखबिर से सुचना मिली की एक व्यक्ति तेलीबांधा रोड़ महुआ पेड के नीचे अपने चखना ठेला में अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.सूचना के बाद पुलिस तेलीबांधा रोड़ पहुंची और घेराबंदी कर सितेाश कुमार यादव पिता कन्हैया लाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी तेलीबांधा को पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब पौवा में 20-30 एम एल शराब भरी जुमला 50ML किमती 30 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने तथा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें