CG : सड़क हादसे में जनपद सभापति की मौत - CG Sandesh

CG : सड़क हादसे में जनपद सभापति की मौत

बिलाईगढ़। जिले से सड़क हादसे की घटना सामने आई है। इस सड़क हादसे में जनपद सभापति की मौत हो गई। जनपद सभापति का नाम कमलेश साहू है। हादसा देर रात की बताई जा रही है। कमलेश साहू की जहां मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना टुंडरी गांव की बताई जा रही है।

बता दें कि मृतक कमलेश साहू बिलाईगढ़ जनपद पंचायत में सहकारिता विभाग के सभापति थे। जब कमलेश साहू अपने कुछ साथियों के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने दो बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में कमलेश साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर कमलेश साहू की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें