सफल सर्जरी के बाद लौटे घर...दो महीने बाद फिर मैदान पर लौटें... - CG Sandesh

सफल सर्जरी के बाद लौटे घर...दो महीने बाद फिर मैदान पर लौटेंगे धोनी

 आईपीएल के पहले ही मैच में चोटिल हुए सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने का ऑपरेशन हो चुका है और उनकी अस्पताल से छुट्टी भी हो गई है। वो पूरे आईपीएल में चोटिल घुटने के साथ खेलते रहे और टीम को खिताब जीता कर ही दम लिया

धोनी ने देश के नामी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से अपने घुटने का ऑपरेशन करवाया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो उनकी सफल सर्जरी हो चुकी है। धोनी के सफल सर्जरी के बाद ऐसी खबर आइ थी के शायद उन्हें दो दिनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ सकता है। लेकिन अब अबी ऐसी खबर आई है कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी को फिट होने में दो महिने का वक्त लग सकता है। और फिर से वो एक बार मैदान में उतर सकते है। आपको बता दें कि धोनी के कप्तानी में सीएसके ने 5वीं बार आइपीएल का खिताब अपने नाम किया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें