CG : 30 लाख वसूलने के लिए दी हत्या की सुपारी...ऑनलाइन सट्टा ... - CG Sandesh

CG : 30 लाख वसूलने के लिए दी हत्या की सुपारी...ऑनलाइन सट्टा बनी जानलेवा

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन सट्टा ऐप के रकम की वसूली के लिए मर्डर का मामला सामने आया है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। 30 लाख की वसूली के मामले में भिलाई तीन एकता नगर के 43 साल की ओम प्रकाश साहु का अपरहण के बाद हत्या कर दी गई

दो दिन पूर्व युवक का अपहरण किया गया था। आरोपियों को 30 लाख की वसूली की सुपारी दी गई थी उसके लिए आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी पूर्व में भी महादेव एप के चक्कर में जेल जा चुका है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक महादेव ऐप का आईडी चलाता था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें