छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 4 नक्सलियों के घायल होने ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 4 नक्सलियों के घायल होने की खबर

सुकमा। जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के घायल होने की खबर है। घायल नक्सलियों को उनके साथी घटना स्थल से लेकर भाग निकले हैं। फिलहाल, फोर्स अब भी मौके पर ही मौजूद है। बताया जा रहा है कि 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरईगुड़ा-रेगड़गट्टा क्षेत्र में नक्सली कमांडर मंगड़ू और वेट्टी भीमा समेत भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सइसी सूचना के बाद DRG के जवानों को शुक्रवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था। शनिवार की सुबह जैसे ही जवान जंगल पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि, जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा था। हालांकि, घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली किसी तरह मौके से भाग निकले हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि करीब चार नक्सलियों को गोली लगी है। घायल नक्सलियों को उनके साथी अपने साथ लेकर चले गए हैं। फिलहाल जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें