पिथौरा : लोहे का कट्टा लेकर लोगों को डराने वाला शराबी गिरफ्तार
पिथौरा पुलिस ने लोहे का कट्टा लेकर लोगों को डरते शराबी को 2 जून को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की एक व्यक्ति ग्राम पंचायत लाखागढ़ के सामने आम रोड में अपने हाथ में चाकू (लोहे का कत्ता) लेकर लहराते हुए गाली गलौज कर रहा है और शराब भी पिया है. किसी को भी मार सकता है.
सूचना के बाद पुलिस स्टाफ ग्राम पंचायत लाखाग के सामने पहुंची, जहां घनाराम यादव पिता स्व. सुकालूराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी लाखागढ अपने हाथ में लोहे का कत्ता लेकर लहराते हुए गाली गलौज कर रहा था. पुलिस ने उसे बडी मुश्किल से पकड़ा. उसके कब्जे से गवाहों के समक्ष लोहे के कट्टे को जप्त किया.
आरोपी का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें