महासमुंद : तीन लोगों ने युवक को जमकर पिटा, बेहोश होने पर डाय... - CG Sandesh

महासमुंद : तीन लोगों ने युवक को जमकर पिटा, बेहोश होने पर डायल 112 वाहन से पहुँचाया गया अस्पताल

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मोरधा में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की डंडे से पिटाई कर दी. पिटाई से युवक बेहोश होकर गिर गया. उसे डायल 112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम मोरधा निवासी करन साहू ने अपनी शिकायत में बताया है की वह नवकार राईस मील में टाईपिंग का काम करता है. 2 जून को वह रात को खाना खाकर घुमते हुये लेखु किराना दुकान के पास गया था. उसी समय सनत साहू शराब के नशे में तुम्हारा मटर गस्ती ज्यादा बढ़ गया है कहकर गाली गुप्तार किया. जिसके बाद करन अपने घर तरफ आ रहा था. तभी पीछ-पीछे सनत साहू भी आया और करन को दो झापड मार दिया, उसके डर से करन अपनी राईस मील मे जाकर सोया था.

अगले दिन करन नहाने के लिये तालाब जा रहा था, उसी समय सनत साहू और उसका साथी भावेश साहू, गोपेश साहू तीनो हाथ मे डंडा लेकर एक राय होकर करन को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर तुमको जान से मार डालेगे कहकर डंडे से मारपीट किये. पिटाई से करन बेहोस होकर गिर गया था, उसे डायल 112 वाहन की सहायता से जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सनत साहू, भावेश साहू, गोपेश साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506(B)-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें