महासमुंद : कार को ठोकर से बाइक सवार घायल
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मचेवा के स्कूल के पास कार की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया. हादसे में उसकी मोटरसायकल भी क्षतिग्रस्त हो गयी. बाइक सवार ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम मचेवा निवासी राम मिलन सूर्यवंशी 2 जून को अपनी मोटर सायकल हीरो होण्डा डिलक्स क्रमांक CG06 GM 7722 काम करके अपने घर ग्राम मचेवा जा रहा था. दोपहर करीब 3 बजे महर्षि स्कूल के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही कार क्रमांक CG04 PC 8525 का चालक अपनी कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये राम मिलन के मोटर सायकल को ठोकर मार दी.
राम मिलन मोटर सायकल सहित गिर गया. उसे चोटे आयी है तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है. ईलाज कराने के बाद उसने 3 जून को कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.