महासमुंद : किसानों को उच्च गुणवत्ता के खाद, बीज एवं कृषि दवाईयां वाजिब दरों पर उपलब्ध कराने “महासमुंद महाशक्ति कृषि सेवा केंद्र” का शुभारम्भ
महासमुंद के बिरकोनी में 3 जून को एच.डी.एफ.सी. परिवर्तन एवं जी.टी. भारत के महत्वाकांक्षी योजना 'स्थानीय आर्थिक विकास' (LED) परियोजना के तहत किसानों के लिए अच्छी पैदावार के लिए उच्च गुणवत्ता के खाद, बीज एवं कृषि दवाइयां वाजिब दरों पर उपलब्ध कराने महासमुंद महाशक्ति महिला किसान उत्पादक संगठन के खुद का कृषि सेवा केन्द्र “महासमुंद महाशक्ति कृषि सेवा केंद्र” का उद्घाटन संसदीय सचिव तथा महासमुंद के लोकप्रिय विधायक विनोद सेवनलाल चन्द्राकार के करकमलों द्वारा किया गया.
यह कृषि सेवा केन्द्र महासमुंद के महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक अहम पहल है, जिसमें अभी तक लगभग डेढ़ सौ किसान परिवार जुड़े हैं.

इस दौरान जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहु, जिला कृषि सभापति अमर अरुण चन्द्राकार, मन्डी अध्यक्ष हीरा बंजारे, विरकोनी सोसायटी के अध्यक्ष मानिक साहु, आत्मा ब्लॉक अध्यक्ष कुलेश्वर ठाकुर, विरकोनी के सरपंच ताम्रध्वज निषाद एवं टाटा रेलिस कम्पनी से प्रभु प्रकाश उपस्थित रहे.