तेंदुकोना : शराब के नशे में झगड़ा कर कोटवार के साथ की मारपीट
तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोपाली के कोटवार के साथ शराब के नशे में झगडा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम कोदोपाली के कोटवार डेरहाराम कुलदीप 29 मई को रात को खाना खाकर घर में आराम कर रहा था. रात करीब 9 बजे गाँव का लक्ष्मीनारायण साहू शराब के नशे में घर के पास आकर धनेश्वर भोई को क्या कहा था कहकर अश्लील गाली गुप्तार कर रहा था. उसे पडोस के पुरूषोत्तम साहू एवं कोटवार की पत्नी द्वारा गाली गुप्तार करने से मना करने पर लक्ष्मीनारायण साहू अपने घर की ओर चला गया था.
कुछ समय बाद लक्ष्मीनारायण साहू और उसका छोटा भाई तिलक साहू कोटवार के घर अंदर आकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. लक्ष्मीनारायण साहू ने हाथ में रखे लकडी के डंडे से मारपीट कर चोट पहुंचाया. घटना के बाद लक्ष्मीनारायण साहू एवं तिलक साहू भाग गये. कोटवार को डायल 112 वाहन से ईलाज के लिये सरकारी अस्पताल पिथौरा ले जाया गया, जहाँ से रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराने के बाद रिफर कराने पर सोहम अस्पताल महासमुंद में ईलाज कराया गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीनारायण साहू, तिलक राम साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.