राजिम : श्री सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा आश्रम में आयोजित क... - CG Sandesh

राजिम : श्री सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा आश्रम में आयोजित कबीर जयंती समारोह में शामिल हुए पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,

राजिम में आज कबीर जयंती समारोह पर आयोजित श्री सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा आश्रम में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी एवम भाजपा नेता जितेन्द्र सोनकर, जिला पंचायत सदस्य द्वय चंद्रशेखर साहू, रोहित साहू, सेवा निवृत शिक्षक एवम समाज सेवी मोहन साहू पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवम जिला कार्यकारिणी सदस्य RTI प्रकोष्ठ भाजपा अजय खरे ने सर्व प्रथम सदगुरु के चरणों श्री फल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात सभी अतिथि सदगुरु कबीर जी की बाल्य काल की बनी मूर्ती का अनावरण किया और श्रीफल पुष्प अर्पित कर मंच पर मंचसीन हुए। आश्रम के सदस्यों एवम पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान ओबीसी मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने बताया कबीर जी के जीवन से प्रेरणा मिलती है आज भी उनके दोहे/ रचनाएं प्रेरणास्पद है जो आज भी प्रासंगिक है और उनकी रचनाओं को दोहराते हुए कहा "बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलया कोय , जो दिल खोजा आपना मुझसे बुरा न कोय" अर्थ – कबीर दास जी कहते हैं कि जब मैंने संसार में बुराई को ढूँढा तो मुझे कहीं नहीं मिला पर जब मैंने अपने मन के भीतर झाँका तो मुझे खुद से बुरा इंसान नहीं दिखा। दुसरे प्रसंग में कबीर जी ने अपनी रचनाओं में इंसान को पानी का बुलबुला बताया "पानी केरा बुदबुदा, अस मानस की जात।
देखत ही छिप जायेगा, ज्यों तारा परभात" मानव जीवन पानी के बुलबुले के समान है जो थोड़े ही समय में नष्ट हो जाता है ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार सवेरा होने पर प्रकाश के कारण आकाश में टिमटिमाते तारे छिप जाते हैं।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी भाजपा नेता जितेन्द्र सोनकर एवम जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन एवम आभार श्री मेघनाथ साहू संचालक श्री सदगुरु कबीर धनी आश्रम राजिम द्वारा किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें