महिला प्रोग्राम मैनेजर की करतूत : मासूम को जमीन पर पटक-पटककर... - CG Sandesh

महिला प्रोग्राम मैनेजर की करतूत : मासूम को जमीन पर पटक-पटककर पीटा, दर्द से चीखने-चिल्लाने पर भी नहीं बख्शा...

छत्तीसगढ़ / के कांकेर शहर के शिवनगर स्थित दत्तक केंद्र मासूमों के लिए प्रताड़ना केंद्र बन गया है यहां बच्चों के साथ बर्बरता की जा रही है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि किस तरह एक महिला बच्ची के बाल पकड़ कर पिटाई करती है और उसे उठा कर जमीन में पटक देती है फिर पलंग पर पटकती है बच्ची दर्द के मारे बुरी तरह चीखती है, चिल्लाती है और रोने लगती है. लेकिन महिला मैनेजर को उस पर तरस नहीं आया और बच्ची को क्रूरता से पिटती रही


चीखती है, चिल्लाती है

वायरल वीडियो में एक महिला बच्चों की बेदर्दी से पिटाई कर रही है महिला ने एक बच्ची को पहले हाथ से मारा फिर बाल पकड़कर उठाकर जमीन पर पटक दिया जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा फिर से खड़ा कर एक बांह पकड़कर पलंग पर पटक दिया बच्ची चीखती है, चिल्लाती है, रोने लगती है, लेकिन महिला को उस पर तरस नहीं आया और वह पिटती रही पास से ही दो आया भी गुजरती हैं पर उनकी हिम्मत नहीं कि इस बर्बरता को वह रोक सके इसके बाद महिला दूर खड़ी बच्ची को पास बुलाकर उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट करती है फिर भी महिला का गुस्सा शांत नहीं होता तो वह बच्चों के साथ गाली गलौच करती है. वहीं इस वीडियो में दिख रही महिला कोई और नहीं यहां पदस्थ प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी बताई जा रही है, जो बच्चियों के साथ आए दिन इसी तरह मारपीट करती है, जिससे बच्चियां भी डरी सहमी हुई रहती है


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें