महासमुंद : भोरिंग की ममता धिवर का राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगित... - CG Sandesh

महासमुंद : भोरिंग की ममता धिवर का राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में चयन

शास. उ. मा. वि. भोरिंग में अध्यनरत कक्षा 12वीं की छात्रा कु. ममता धिवर का चयन राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया की रायपुर मे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर महासमुंद जिला से ममता धिवर पिता पुरन धिवर ग्राम भोरिंग का चयन पुणे मे आयोजित राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता मे हुआ हैं.

ममता अब छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेगी, उक्त राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता दिनाक, 5 से 7 जून 2023 को पुणे महारास्ट्र मे संपन्न होगी, ममता धिवर के चयन होने पर जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक जिला खेल अधिकारी अंजलि बरमाल, प्राचार्य लोकनाथ दीवान एवं समस्त शिक्षक शास. उ. मा. भोरिंग एवं जनपद सदस्य गिरधर आवडे एवं गाव के सरपंच सभी पंचो ने हर्ष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की कामना की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें