CRPF की 85 बटालियन के दो जवान घायल...बीजापुर में IED विस्फोट... - CG Sandesh

CRPF की 85 बटालियन के दो जवान घायल...बीजापुर में IED विस्फोट

बीजापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से बड़ी खबर आई है नक्सलियों ने पूसनार और गंगालूर के बीच आईडी (IED) ब्लास्ट किया है आईडी के चपेट में आने से CRPF 85 बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं दोनों घायल जवानों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रायपुर भेजा जाएगा इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने दी है यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है
 

जानकारी के अनुसार, एरिया डॉमिनेशन पर पुसनार कैम्प से केरिपु की टीम हिरोली की ओर निकली थी पूर्वांह 10:30 के आसपास टेकामेटा पहाड़ी के पास माओवादियों के लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 02 जवान घायल हो गए घायल जवानों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा के बाद एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना किया जा रहा है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें