महासमुंद : खड़ी ट्रक से टकराई पुलिस की वाहन - CG Sandesh

महासमुंद : खड़ी ट्रक से टकराई पुलिस की वाहन

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम झालखम्हरिया के धान मंडी के पास NH-353 रोड पर खड़ी ट्रक से पुलिस की वाहन टकरा गयी. हादसे में पुलिसकर्मी घायल हो गए और शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जून को रात में तुमगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोरथ जोशी और आरक्षक राहूल कुमार टंडन सूमो क्र. CG 03 7505 से जोनल गस्त करते महासमुंद होते हुए खल्लारी गये. वाहन को राहुल चला रहा था एवं मनोरथ जोशी बगल सीट में बैठे थे. खल्लारी में गस्त प्वाईंट चेक करने के बाद NH 353 रोड से वापस महासमुंद होते तुमगांव जा रहे थे.

4 जून को रात करीब 1 बजे NH-353 रोड धान मंडी के पास झालखम्हरिया में एक अज्ञात वाहन ट्रक का चालक ट्रक को लापरवाहीपूर्वक महासमुंद की ओर मुंडी कर रोड़ के उपर बिना इंडिकेटर जलाये, बिना किसी संकेत वाहन के आगे पीछे बोल्डर पत्थर, पत्ता, लकड़ी लगाये बिना खड़ा कर दिया था जिसके कारण उक्त अज्ञात ट्रक के पीछे पुलिस की वाहन सूमो क्रमांक CG 03 7505 टकरा गयी.

हादसे में पुलिस की सूमो वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है. दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन ट्रक का चालक वाहन को लेकर महासमुंद की ओर भाग गया. दुर्घटना से आरक्षक और थाना प्रभारी को चोट लगी है. घटना के बाद डायल 112 वाहन से आरक्षक राहुल एवं थाना प्रभारी जोशी को जिला अस्पताल महासमुंद इलाज के लिए ले जाया गया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ 283-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें