महासमुंद : मंत्री ताम्रध्वज साहू 6 जून को करेंगे ज़िला स्तरीय विभागीय गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा
महासमुंद : लोक निर्माण, गृह एवं ज़िला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू कल मंगलवार 6 जून को पूर्वाह्न 11ः45 बजे से ज़िला स्तरीय विभागीय गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में होगी।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री साहू राजधानी रायपुर से प्रातः 10ः30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 11 बजे महासमुंद पहुँचेंगे। सर्किट हाउस महासमुंद में आम जानता से भेंट के बाद कलेक्ट्रेट में 11ः45 बजे से ज़िला स्तरीय विभागीय गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। गृह, ज़िला प्रभारी मंत्री दोपहर 2ः25 बजे महासमुंद से हेलीकॉप्टर से किरंदुल ज़िला दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें