महासमुंद : सहायक शिक्षक एवं शिक्षक परीक्षा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर के द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक (ई एवं टी संवर्ग), शिक्षक (ई एवं टी संवर्ग) भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन शनिवार 10 जून 2023 को दो पालियों में होगा। प्रथम पाली पूर्वान्ह में शिक्षक (ई. एवं टी. संवर्ग) परीक्षा एवं द्वितीय पाली अपराह्न में सहायक शिक्षक (ई. एवं टी. संवर्ग) की भर्ती परीक्षा होगी।
जिले में इस परीक्षा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रवण कुमार टण्डन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी को बनायी गई थी। अब उनके स्थान पर टण्डन को बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर टण्डन परीक्षा संबंधी सम्पूर्ण उत्तरदायित्व देखेंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें