महासमुंद : गाली देने से मना करने पर महिला को पीटा, जमीन में ... - CG Sandesh

महासमुंद : गाली देने से मना करने पर महिला को पीटा, जमीन में पटककर घसीटा, केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी से गाली देने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.
सतनामी पारा, बम्हनी निवासी हेमीन सोनवानी 4 जून को शाम करीब 7 बजे अपने घर के पास बैठी थी उसी समय उसके घर के सामने उसी के गांव का मंगल दास सतनामी आया और घर के सामने अश्लील गाली दे रहा था.

हेमीन ने गाली गलौज करने से मना किया तो मंगल दास ने उसे अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ, मुक्का से मारपीट किया और जमीन पर पटककर घसिट दिया. महिला को चोटे आई है.
घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें