महासमुंद : छट्ठी कार्यक्रम में आई महिला के साथ बाप-बेटे ने क... - CG Sandesh

महासमुंद : छट्ठी कार्यक्रम में आई महिला के साथ बाप-बेटे ने की मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम नांदगांव में छट्ठी कार्यक्रम में आई महिला के साथ बाप बेटे ने मिलकर मारपीट की.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम नांदगांव निवासी ज्योति कोसले अपने गांव के कन्हैया बंजारे के घर 4 जून को छट्ठी कार्यक्रम में अपने बेटे अजय कोसले के साथ कन्हैया बंजारे के घर खाना बनाने के लिए गई थी. दिन भर कन्हैया बंजारे के घर छट्ठी कार्यक्रम में खाना बनाई, घरेलू काम की.

देर रात कन्हैया बंजारे एवं उसका बेटा मौर्य बंजारे आपस में झगड़ा विवाद हो रहे थे. एक दूसरे को गाली गुप्तार कर रहे थे. ज्योति उनको आपस में क्यो झगड़ रहे हो बोली. तब कन्हैया और मौर्य बंजारे मुझे तू कौन होती है बोलने वाली कहकर एक राय होकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली दिये और हाथ मुक्का, लात से मारपीट किये एवं जमीन पर गिरा कर घसीट दिये व जान से मारने की धमकी दिये. मारपीट करने से उसे चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कन्हैया और मौर्य बंजारे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें