सिंघोड़ा : पुलिस ने रेड कार्रवाई कर पकड़ी अवैध शराब
05 जून को सिंघोड़ा पुलिस ने घर के बाड़ी में रखे अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम चिवराकुटा मे एक व्यक्ति अपने बाड़ी मे अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु छुपाकर रखा है.
सूचना के बाद पुलिस रेड कार्यवाही हेतु ग्राम चिवराकुटा रवाना हुआ और चिवराकुटा पहुंचकर मुखबीर के बताये सम्भावित स्थान पर गये, जहां पर सुरेश भोई पिता चिरंजीव भोई उम्र 30 साल निवासी चिवराकुटा को पकड़ा गया.
सुरेश अपने पास एक सफेद रंग का प्लास्टिक जरकिन छुपाकर रखा था. आरोपी सुरेश के कब्जे से एक सफेद रंग की दस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरी हुई लगभग 08 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 1600 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी सुरेश भोई को आरोप बताकर गिरफ्तार किया गया. मौके पर देहाती नालसी क्रमांक 0/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है.