महासमुंद : पौधा रोपण कर उसका देखभाल करना हर नागरिक का कर्तव्... - CG Sandesh

महासमुंद : पौधा रोपण कर उसका देखभाल करना हर नागरिक का कर्तव्य - पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह


प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगायें
 
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महासमुंद पुलिस अधीक्षक एवं कार्यालयीन स्टाॅफ के द्वारा जिला पुलिस कार्यालय परिसर में फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने पौधा रोपण कर आम जनता को संदेश देते हुए कहा की जीवनदायी आक्सीजन की प्राप्ति के लिये पौधा लगाना अतिआवश्यक है। ग्लोबल वाॅर्मिंग का खतरा, वर्षा की कमी, जीव-जन्तुओं का भोजन, आसरा, फलदार पौधों से रोजगार एवं भविष्य में लोगों के जीवन को ध्यान में रखते हुए पौधा लगाना व देखभाल करना आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महासमुंद मंजुलता बाज, रक्षित निरीक्षक नितीश आर नायर एवं अधिनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों ने मिलकर कार्यालय के सुरक्षित परिसर में बीस से अधिक फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया गया।



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें