महासमुंद : रोड़ किनारे खतरनाक तरीके से खड़ी वाहन जप्त, चालकों ... - CG Sandesh

महासमुंद : रोड़ किनारे खतरनाक तरीके से खड़ी वाहन जप्त, चालकों पर हुई कार्रवाई

महासमुंद : प्रायः कई जगहों पर देखा जाता है की वाहन चालक अपनी वाहनों को रोड़ किनारे लापरवाही पूर्वक खड़ी किये रहते हैं, जिससे राहगीरों को आनें-जानें में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. हादसे की सम्भावना भी बनी रहती है. खासकर रात के समय बिना संकेतक के वाहन खड़ी करने से दुर्घटना की संभावना रहती है.

5 जून को महासमुंद पुलिस ने थाना क्षेत्र के ऐसे 4 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है, जो अपनी वाहन को रोड़ किनारे लापरवाही पूर्वक खड़ी किये थे. महासमुन्द से रायपुर मार्ग रेलवे फाटक के आगे NH-353 रोड़ ग्राम घोडारी में ट्रक क्रमांक CG 04 MP 5058 के चालक प्रदीप गेडेकर तथा ट्रक क्रमांक CG 04 NA 5258 के चालक प्रवीण टांडेकर ने अपनी ट्रक को आम जगह पर खतरनाक तरीके से खड़ी कर दिया था, जिससे आनें-जानें वालों को काफी असुविधा हो रही थी. पुलिस ने चालकों पर कर्रवाई कर दोनों ट्रकों को जप्त किया है.

इसी तरह घोड़ारी के वीरढाबा NH 353 रोड़ में खतरनाक तरीके से खड़ी ट्रक क्रमांक MH 37 T 3132 के चालक अली मुर्तिजा खान तथा ट्रक क्रमांक CG12AY 8717 के चालक मंजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गयी और दोनों की ट्रक को जप्त कर लिया गया.

पुलिस ने चारों चालकों के खिलाफ 283-IPC के तहत अपराध कायम किया है. अपराध जमानतीय होने पर उन्हें जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें