योगेश ने अमेरिका में भी कराया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतवर्ष में अनेकों जगह पर वृक्षारोपण क्या गया तथा वृक्षारोपण की जागरूता हेतु शपथ, रैली आदि कार्यक्रम कराया गया।

इसे तारतम्य में योगेश कुमार बढ़ाई की एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य थीम पर योगेश बढ़ाई की अगुवाई छत्तीसगढ़ ही नहीं भारतवर्ष के अनेक राज्य एवं विदेश अमेरिका में भी वृक्षारोपण किया गया जोकि एक गर्व की बात है।
अमेरिका में निवासरत श्रीमान डॉ जगदीश व्योम जी महान हाइकुकार ने योगेश बढ़ाई की थीम की बहुत तारीफ किए एवं वृक्षारोपण किया एवं प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाने का संकल्प किए।

भारत वर्ष में मध्यप्रदेश से अलका व्योम, संतोष व्यास , उत्तराखंड से अमित राय डॉक्टर, उड़ीसा से मनोज बढ़ाई,सुशांत नायक(चिपलिमा),पंजाब से राकेश सेन, राजस्थान से जय सिंह झिरवाल एवं छत्तीसगढ़ के रायपुर से अंजली मुखर्जी संपादक नवांकुर, गरियाबंद जिला से विग्नेश्वर साहू, बलोदाबाजार जिला से भूषण साहू, रायगढ़ जिला से सुनील केरकेट्टा, बस्तर जिला से युधिष्ठिर साहू, धमतरी जिला से देवेश पटेल एवं महासमुंद जिला से उप स्वास्थ्य केंद्र गड़फुलझर की टीम एवं प्रणव प्रधान, कंचनपुर से पंचराम साव, बसना से बैकुंठ दास, आदित्य शर्मा, घनश्याम पसायत,सत्यानंद प्रधान, बरडीह से भूपेंद्र प्रधान, रसोड़ा से प्रवीण साहू, जमदरहा से शंकर सिंह सिदार एवं उनका परिवार, सावित्रीपुर से सच्चिदानंद बारीक, जांघोरा से दयासागर भोई ,साहूडीपा से प्रेमलाल तांडी, रूबेन तांडी एवं प्रिंसी तांडी और मोहगांव से उसत प्रधान, राजेश तांडी आदि लोगो एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य की थीम पर पौधारोपण किया जो हम सभी की और से प्रकृति को एक छोटा सा भेंट है। और इस तरह का वृहद वृक्षारोपण होना एक गर्व की बात है।
