सिंघोड़ा : ट्रक में भुसा की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे ... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : ट्रक में भुसा की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे करोड़ों के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

वर्ष 2023 में अब तक 12 करोड 50 लाख रूपये का 5000 किलोग्राम गांजा किया जा चुका है जप्त

नशे के विरूध्द महासमुन्द पुलिस का जारी रहेगा अभियान

6 जून को सिंघोड़ा पुलिस ने करोड़ों के गांजे के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक आयशर ट्रक में ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से एक आयशर प्रो 1110 XP ट्रक क्रमांक CG 04 LJ 7730 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे मुखबिर के बताये अनुसार एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा जिसे घेराबंदी कर रोका गया।

उक्त वाहन में  सुधीर कुमार यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 43 वर्ष सा. सी.वी. सईदा मोहल्ला चिल्लागांव थाना जिलोकपुरी मियुर बिहार केजे 01 पूर्वी दिल्ली तथा रामकुमार शाहशंकर पिता मणिलाल शाहशंकर उम्र 51 वर्ष सा. फ्लेट नं. 5-1 दूसरा मंजिल विष्णु एन्क्वलि गोविन्दपुरम् थाना गोविन्दपुरम् जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश सवार थे. जिनसे ओड़िशा आने का कारण व ट्रक में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।

वाहन में बोरिया में भुसा से लोड था। संदेह होने पर जिनको हटाकर वाहन की चेकिंग किया तो उसमें उपर पुरी तरह से भुसा भरा हुआ था भुसा के बोरियों को हटाने के बाद नीचे अन्य बोरी भरा हुआ मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 20 प्लास्टिक बोरीयों में कुल 500 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 05 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 12500000 रूपये एवं आयशर ट्रक कीमती लगभग 1000000 रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 1,35,00,000 (01 करोड 35 लाख) रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और रायपुर की ओर ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव कोसले, साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सउनि0 सनातन बेहरा आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, बिरेन्द्र बाघ, मनोहर साहू, जीवर्धन बरिहा, जैकी प्रधाान, रोहित सिदार, डिग्री मेहर के द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें