सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला की छात्रा काजल ताण्डी का प्र... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला की छात्रा काजल ताण्डी का प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए हुआ चयन

सरायपाली विकासखंड के शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भालूकोना के कक्षा 8 वीं की छात्रा काजल ताण्डी का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए हुआ है. काजल ताण्डी पिता अर्जुन ताण्डी व्याख्याता कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसेंद्री व माता सत्यवती ताण्डी के सुपुत्री हैं।

उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक भानु प्रताप सिदार शिक्षक शैलेन्द्र सिंह, किशोर कुमार पंडा,दीपक विशाल एवं कन्या शाला तोषगाव के प्रधानाध्यापक मनोहर प्रधान, पूर्व प्रधानाध्यापक अमृत लाल जगत शिक्षक रमाकांत पात्र,हरेराम भोई,किरण डडसेना,अक्षय कुमार साहू तथा शिक्षक राजेंद्र सिंह सिदार ग्राम मनकी मामा डॉ पुरुषोत्तम सागर पुरंजन सागर ग्राम बया ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें