महासमुंद : सड़क हादसे में आई गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत
महासमुंद थाना क्षेत्र के बडगांव से बरबसपुर रोड़ पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई थी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने मर्ग जाँच में पाया की 18 फरवरी को भास्कर चक्रधारी अपने भाई सोनू चक्रधारी को बाइक HF डिलक्स CG 04 NB 2581 में पीछे बैठाकर ग्राम बडगांव से शादी में सम्मिलित होकर वापस अपने गांव निसदा जा रहे थे.
रात करीब 9 बजे ग्राम बरबसपुर से थोड़ा पहले, बडगांव से बरबसपुर रोड़ में पहुंचे थे तभी सामने से एक बाइक क्र. HF डिलक्स क्र. CG 04 MT 1659 के चालक द्वारा अपने बाइक को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए भास्कर के बाइक को सामने से ठोकर मारकर एकसीडेंट कर दिया, जिससे भास्कर चक्रधारी व सोनू चक्रधारी गडढे में गिर गये, सोनू चक्रधारी को चोट नही लगा था.
भास्कर चक्रधारी के सिर में गंभीर चोटे आयी थी जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया था, जहां से 3 मार्च को बेहतर ईलाज के लिए रिफर करने पर श्रीकृष्णा हास्पिटल न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर में इलाज चल रहा था. जहाँ 8 मार्च को भास्कर चक्रधारी की मौत हो गयी.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.