CG : तीन पंचायत सचिव निलंबित…. - CG Sandesh

CG : तीन पंचायत सचिव निलंबित….

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जिले अंतर्गत विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बाबामोहतरा, चारभाटा एवं मरका ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव बलदाऊ प्रसाद साहू, अजय वर्मा एवं रुखमणी धृतलहरेशामिल है।


कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण निलंबन
 
छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप गोधन न्याय योजना, निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा आदि के लिए आयोजित बैठक में ग्राम के पंचायतों में महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं जैसे गोबर खरीदी, गौठान निर्माण कार्य में रूचि नहीं लिए जाने, निर्माण कार्यों की अल्प प्रगति परिलक्षित होने, प्रशासनिक कार्यों में अरूचि प्रदर्शित होने एवं पदीय कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में तीनों सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत बेमेतरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें