गांव में मचा हड़कंप : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कई मवेश... - CG Sandesh

गांव में मचा हड़कंप : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत

कवर्धा : जिले में 5 मवेशी और एक बाज की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई है। ग्रामीण घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करंट की सप्लाई बंद करवाया और मवेशियों को खेत से हटाया गया।

फिलहाल, पुलिस मवेशी मालिक का पता लगा रही है। घटना कबीरधाम के दशरंगपुर चौकी अंतर्गत अगरी खार का है। खेत से 11 केवी हाईटेंशन तार गया हुआ है। जो सुबह से टूट कर जमीन पर पड़ा था. मवेशी चारा चरते हुए तार के पास गए। उसकी चपेट में आ गए. करंट की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति वहां आसपास नहीं गया। वर्ना कोई बड़ी घटना घट सकती थी।

ग्रामीणों ने बताया की विधृत विभाग क्षेत्र में अपनी मनमानी चला रही है। आए दिन बिना कराण बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है. वहीं कोई फाल्ट आने पर घंटों तक मेंटेनेंस का काम नहीं किया जाता. अगर बिजली विभाग सक्रियता दिखाते हुए फाल्ट आते ही उसका पता लगाकर मेंटेनेंस कर लेती तो शायद बेजुबान मवेशियों की जान नहीं जाती।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें