सरायपाली : सड़क किनारे बैठे दो लोगों को बाइक से मारी ठोकर, एक... - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क किनारे बैठे दो लोगों को बाइक से मारी ठोकर, एक की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम आंवलाचक्का में सड़क किनारे बैठे दो लोगों को बाइक ने ठोकर मार दी. एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम आंवलाचक्का निवासी मयाराम चौहान 10 मई को रात करीब 8 बजे खाना खाकर अपने खेत तरफ शौच के लिये गया था. गांव का किशोर सिदार एवं जगदीश यादव दोनों खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे. टहलकर बनदेवी मंदिर के पास रोड़ किनारे दोनों बैठे थे. तभी करीब 08:30 बजे रात्रि पोटापारा तरफ से आ रही अज्ञात मोटर सायकल का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर रोड़ किनारे बैठे किशोर सिदार एवं जगदीश यादव को ठोकर मार दिया और जलपुर की ओर भाग गया.

किशोर सिदार को सिर में तथा जगदीश यादव को पैर में चोट लगी थी. घटना को देख मयाराम तुरंत पहुंचा और आसपास के लोगों को खबर किये फिर किशोर सिदार एवं जगदीश यादव को उपचार के लिए प्राइवेट वाहन कर CHC सरायपाली ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर ओम हॉस्पिटल सरायपाली में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान 12 मई को उसकी मौत हो गयी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें