महासमुंद के नए कलेक्टर होंगे प्रभात मलिक - CG Sandesh

महासमुंद के नए कलेक्टर होंगे प्रभात मलिक

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में 23अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, गरियाबंद जिले के कलेक्टर प्रभात मलिक को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला - महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं, महासमुंद कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर को संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें