महासमुंद : अतिक्रमण हटाते समय अधिकारी-कर्मचारियों से वाद-विव... - CG Sandesh

महासमुंद : अतिक्रमण हटाते समय अधिकारी-कर्मचारियों से वाद-विवाद, केस दर्ज

महासमुंद के पटवारी कार्यालय के सामने NH353 रोड़ किनारे ठेला, गुमटी व्यवसायियों के अतिक्रमण हटाने के दौरान एक व्यक्ति ने अधिकारी-कर्मचारियों से वाद-विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 2 जून को अतिक्रमण प्रभारी दिलीप चंद्राकर नगर पालिका परिषद महासमुंद के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पटवारी कार्यालय के सामने शासकीय आवास गृह से लगे रोड़ किनारे ठेला, गुमटी व्यवसायियों के अतिक्रमण को हटवा रहे थे.

तभी दोपहर करीबन 12:20 बजे पंकज साहू शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए वाद-विवाद कर किस नियम के तहत ठेला, गुमटी हटवाया जा रहा है कहकर हस्तक्षेप कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पंकज साहू के खिलाफ भादवि की धारा 186 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें