खल्लारी : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो सगे भाइयों की म... - CG Sandesh

खल्लारी : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो सगे भाइयों की मौत

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीबांधा के पास NH-353 रोड पर पिकअप वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. घटना के बाद मामले की शिकायत मृतको के पिता हरिओम  शरण तिवारी थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम तेलीबांधा निवासी कैलाश प्रसाद तिवारी एवं हरीश प्रसाद तिवारी 5 जून को अपनी TVS लाल रंग की मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 7512 से शाम करीबन 07:30 बजे घुमने के लिये घर से NH-353 रोड तेलीबांधा मोड की ओर घुमने के लिये गये थे.

मोटर सायकल को कैलाश तिवारी चला रहा था. रात करीबन 8 बजे हाडबंद की ओर से आती हुई पीकअप वाहन क्रमांक MH 35 AJ 3009 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 7512 को ठोकर मार दिया. हादसे में दोनों घायल हो गये. उन्हें ईलाज हेतु सोहम हॉस्पिटल महासमुंद में भर्ती कराया गया था, जहां 6 जून को कैलाश प्रसाद तिवारी की मौत हो गयी तथा हरिश प्रसाद तिवारी को रिफर करने पर अग्रवाल नर्सिंग होम रायपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ 7 जून को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें