सोकर उठा भाई तो फंदे पर लटकी मिली बहन - CG Sandesh

सोकर उठा भाई तो फंदे पर लटकी मिली बहन

दुर्ग। जिले में एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

सुपेला नेहरू भवन के पास रहने वाली संतोषी निर्मलकर 8वीं की छात्रा थी। बुधवार दोपहर वो अपने छोटे भाई बिट्टू के साथ सोई हुई थी। माता पिता काम पर बाहर गए हुए थे। शाम को जब भाई की नींद टूटी तो उसने देखा संतोषी फंदे पर झूल रही है। जिसके बाद वह घबराया हुआ अपनी मां के पास पहुंचा और घटना के बारे में जानकरी दी

परिजन जब घर पहुंचे तो देखा उनकी बेटी फंदे पर झूल रही थी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि संतोषी मानसिक रूप से बीमार भी थी। उसका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें