तेन्दूकोना : घर से सामने शराब पिलाने वाले को पुलिस ने घेराबं... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : घर से सामने शराब पिलाने वाले को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम बगारपाली में पुलिस ने अवैध रूप से लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है. 7 जून को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम बगारपाली में नीलसिंग ठाकुर नामक व्यक्ति अपने घर के सामने महुआ पेड़ के नीचे आम जगह में अवैध रूप से लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ग्राम बगारपाली पहुंची, जहां पुलिस को आते देख शराब पीने वाले लोग भाग गये. मौके पर घेराबंदी कर नीलसिंग ठाकुर पिता नरोत्तम सिंग ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नं 02 बगारपाली को पकड़ा गया.

उसके कब्जे से दो सफेद झिल्ली के पाउच 200-200ml वाली में करीब 50-50ml बची भरी हुई हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास कीमती करीबन 50 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आब0एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया व सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें