पिथौरा : जहरीले सांप के काटने से मौत
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदीयाखुर्द के एक व्यक्ति की सांप काटने से मौत हो गयी. घटना की सुचना मृतक के बेटे रोहीत यादव ने थाने में दी की उसके पिता भगवान यादव (48) को 8 जून को सांप ने काट लिया.
उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें