सरायपाली : 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 8 जून को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम देवलभाटा रोड किनारे बबूल पेड़ के नीचे मिनकेतन सेठ नामक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान ग्राम देवलभाटा पहुंचकर रेड कार्यवाही किया, जहां मिनकेतन सेठ पिता स्वर्गीय परदेसी सेठ उम्र 32 साल निवासी देवलभाटा रोड़ के पास मिला जो भागने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.
मिनकेतन द्वारा 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बिक्री हेतु रखे पाए जाने से उक्त आरोपी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती ₹3000 को समक्ष गवाहन जप्त किया गया आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 149/2023, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जयंत बारिक आरक्षक, कमल जांगड़े, योगेन्द्र बंजारे, मानवेंद्र ढीढी व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.