CG : ADM की कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी...सीट बेल्ट से ... - CG Sandesh

CG : ADM की कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी...सीट बेल्ट से बची जान

जगदलपुर। जगदलपुर से एक बड़ी खबर है। पूर्व निगम कमिश्नर और कोंडागांव के नवपदस्थ एडीएम दिनेश नाग हादसे में बाल-बाल बच गए। तेज रफ्तार स्वीफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि जगदलपुर से कांेडागांव जाते समय रास्ते में मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगे खेत में पलट गई।


घटना के दौरान एडीएम नाग ने कार का सीटबेल्ट लगाया था। एडीएम बाल-बाल बच गए। हादसा जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। ज्ञात हो कि निगम कमिश्नर रहे दिनेश नाग का हाल ही में कोंडागांव स्थानांतरण हुआ है। कोंडागांव में एडीएम के पद पर पदस्थ निदेश नाग सुबह जगदलपुर से कार्यस्थल अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार से रवाना हुए थे।

नाग ने बताया कि वे कार खुद चला रहे थे। भानपुर के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गए। जिन्हें बचाने के कार को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। कार अंनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। एडीएम नाग ने बताया कि कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाए हुए थे। जिसके कारण उन्हें चोट नहीं आई।

एडीएम ने घटना की सूचना भानपुरी थाना पहुंचकर प्रभारी को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार क्षतिग्रस्त हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें